Friday , 11 September 2026

किसानों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए टिकैत और चढूनी भी बोले- लगनी चाहिए वैक्सीन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज बॉर्डर पर बैठे किसानों के प्रति कई बार अपनी संवेदनाएं जता चुके है। उन्होंने किसानों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को पत्र भी लिखा था। वहीं मंत्री अनिल विज कई बार किसानों से वैक्सीन लगवाने की बात भी कह चुके हैं। तो वहीं अब किसान संगठनों ने अनिल विज की बात पर सहमति जताई है और वे वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गए हैं।

जी हां, वैक्सीनेशन पर किसान नेता राकेश टिकैत ने सहमति जताई है। उन्होंने प्रथम तहलका के साथ बातचीत के दौरान कहा कि, वैक्सीनेशन लगना किसानो के लिए सही फैसला है। तो वहीं किसान नेता गुरनाम चढूनी ने भी कहा कि, किसान वैक्सीन लगवा सकते हैं।

आपको बता दें कि, किसानों की सेहत को लेकर मंत्री अनिल विज अपनी चिंता जता चुके हैं और आए दिनों भी किसानों से वैक्सीन लगाने का आवहन करते रहते हैं। ऐसे में किसानों नें उनकी बात मान ली है और वैक्सीन लगाने के लिए तैयार हो गए है।

लिंक पर क्लिक कर वीडियो भी देखें..

https://www.facebook.com/prathamtehelka/videos/753661201865004/

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *