कोरोना के इस काल में सरकारी खर्च को कम करने के लिए कांग्रे्रस के एक विधायक ने अहम कदम उठाया है। फरीदाबाद से कांग्रेस के विधायक नीरज शर्मा ने सरकारी सुविधाओं को लौटा दिया है। विधायक ने पहले तो अपना ट्रांसपोर्ट अलाउंस लौटाया और अब गनमैन, एक साल का आधा वेतन व उसके साथ ही सरकारी घर भी लौटा दिया है। चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने इस बात की जानकारी दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने गुरूग्राम- फरीदाबाद के मेट्रो प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गुरूग्राम से फरीदाबाद मैट्रो को जोड रही है जो कि बाटा से प्लाली व बडखल जानी थी। लेकिन अब उसका रूट बदलकर बाटा से अरावली व बडखल एन्केलव ले जाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह से तो लोगों को कोइ खास फायदा ही नहीं होगा।
नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को भी अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर बहकाया गया है जबकि एक इंच जमीन पर भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम नहीं हुआ।
आपको बता दें कि कांग्रेस विधायक आज यानि मंगलवार को चंडीगढ़ में थे। जहां उन्होंने खुद को मिली सरकारी सुविधाओं को लौटाया साथ ही हरियाणा की मनोहर सरकार को भी अपने निशाने पर लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
