करनाल के फुसगढ़ रोड स्थित उत्तम नगर में पुराने विवाद के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले। आनन-फानन में युवक को लहूलुहान हालत में परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर युवक की पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उत्तम नगर निवासी सोनू मजदूरी करता है। कॉलोनी में घर पर ही पत्नी को किराना स्टोर कराया है। मजदूरी करने केे बाद सोनू रात को दुकान के अंदर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार करीब आठ-दस युवक हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंचे। सोनू को दुकान से बाहर खींचते हुए हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिसमे बदमाश वारदात को अंजाम देते नजर आए। हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से वार किए।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते बदमाशों ने उनके बेटे पर दोबारा से हमला कर मार डाला है। पुलिस अगर कार्रवाई करती तो उनके बेटे की जान बच सकती थी।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
