Sunday , 26 July 2026

कमलजीत का आज किया गया संस्कार

होशियारपुर : इराक में मारे गए जिला होशियारपुर के युवकों के शवों को लाने के लिए उनके परिवार सोमवार सुबह लगभग 6 बजे अमृतसर के लिए रवाना हुए थे। जहां उनके परिजनों को शव सौंप दिए गए। इसके तहत छावनी कलां के कमलजीत का शव लेने के लिए उसका छोटा भाई रवाना हुआ था। वहीं जैतपुर से गुरदीप का शव लेने के लिए उसका बड़ा भाई रवाना हुआ था। जब से सरकार ने उक्त 39 भारतीयों की मरने की पुष्टि की है, तब से जैतपुर व छावनी कलां में गम का माहौल है। चार साल के इंतजार का दर्दनाक अंत परिवार वाले अपने लाडलों के लिए बिलख रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

सोमवार देर शाम कमलजीत का शव उसका भाई लेकर पहुंचा। मगर सूर्य अस्त होने के कारण कमलजीत का संस्कार मंगलवार यानि आज किया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *