उपचुनाव 2025: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रुझानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। 19 जून को हुए मतदान की मतगणना सोमवार सुबह शुरू हुई और अब तक के नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव अरोड़ा कांग्रेस के दिग्गज नेता भारत भूषण आशु से 6,022 वोटों से आगे हैं। यह सीट आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद खाली हुई थी।
केरल के नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के आर्यदान शौकत ने CPI(M) के एम स्वराज पर 11,077 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है। यह उपचुनाव CPI(M) समर्थित निर्दलीय विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद हुआ।
गुजरात की विसावदर सीट पर AAP के गोपाल इटालिया भाजपा के किरीट पटेल पर 17,554 वोटों से आगे हैं, वहीं कादी सीट पर भाजपा के राजेंद्रकुमार चावड़ा ने कांग्रेस उम्मीदवार रमेशभाई चावड़ा पर 38,624 वोटों की बड़ी बढ़त बनाई है।
पश्चिम बंगाल के कालीगंज से तृणमूल कांग्रेस की अलीफा अहमद भाजपा के आशीष घोष से 26,494 वोटों से आगे हैं।
इन उपचुनावों के रुझान क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रहे हैं, जहां विपक्षी दलों की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
