इनेलो और बसपा का गठबंधन विपरीत विचारधारा का मिलन है, यह बात आज सिरसा पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने कही। सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में कर्ण देव कंबोज ने कहा कि इनेलो और बसपा का गठबंधन पहले भी फ्लॉप हो चूका है। और अब कितने दिनों तक टिकेगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।उन्होंने कहा इस गठबंधन का भाजपा पर कोई असर नहीं होगा और भाजपा 2019 का लक्ष्य 350 सीटों के साथ हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 50 लाख मीट्रिक टन गेंहूँ की आवक हुई और इस वर्ष रिकॉर्ड 80 लाख मीट्रिक टन गेंहूँ आवक की उम्मीद जताई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने बताया कि आज वो सिरसा की मंडियों जाकर खरीद का जायजा लेंगे। किसी को भी कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गेहू की फसल का सीजन अब पीक पर है और जो मंडियों में गेहू के उठान की परेशानी आ रही है। उसके लिए अधिकारियो को निर्देश दिए गए है जल्द ही इस समस्या का समाधान भी किया जायेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
