यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव की मतगणना कल यानी 2 मई को ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना को मंजूरी दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 829 मतगणना केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन किए जाने का राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना की इजाजत दी। कोर्ट ने ये अनुमति राज्य चुनाव आयोग द्वारा दिए गए आश्वासन को ध्यान में रखते हुए दी है कि मतगणना केंद्रों पर कोरोना से बचने के पर्याप्त उपाय किए जाएंगे। साथ ही कोविड दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये हैं जरूरी शर्तें
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मतदान केंद्रों पर प्रवेश से पहले अधिकारियों, प्रत्याशियों और एजेंटों को ‘नेगेटिव कोविड-19 रिपोर्ट देनी होगी। बता दें कि यूपी पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती को कुछ समय के लिए टालने लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है, जिस पर आज यानी शनिवार को सुनवाई हुई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
