सिरसा बिजली निगम की विजीलेंस टीम ने बिजली चोरी के बाद जुर्माना नहीं भरने वाले दो आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है विजीलेंस टीम ने बिजली चोरी मामले में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह व राजकुमार ग्रामीण अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। दोनों कार्यकर्ताओं पर करीब 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था। जिसे दोनों ही आप कार्यकर्ताओं ने भरने से मना कर दिया था। विजीलेंस ने दोनों कार्यकर्ताओं को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
विजीलेंस प्रमुख एएसआई सुखविंद्र सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के बाद जुर्माना नहीं भरने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्ति आम आदमी पार्टी के नेता है। वीरेंद्र सिंह व राजकुमार पर बिजली चोरी करने के बाद करीब 1 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया था जिसे उन्होंने जुर्माना भरने से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के दोनो ही नेताओं ने दूसरे लोगों को भी बिजली बोर्ड द्वारा लगाया गया जुर्माना नहीं भरने के लिए उकसाया। उन्होंने कहा कि दोनो को कोर्ट में पेश किया जहां दोनो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
