
हांसी के गांव पुट्ठी मंगल खा के समीप रिट्ज कार के आगे आवारा पशु के आने से कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई जिसमे कार चालक व्यक्ति की मौत हो गई कार सवार व्यक्ति की पहचान नरेश कुमार नामक व्यक्ति के रूप में हुई है जिसकी उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है वह गांव रोहनात का रहने वाले आसपास के लोगो ने फोन पर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मोके पर पहुँच घायल नरेश को एम्बुलेंस की मदद से नागरिक अस्प्ताल पहुँचाया जहाँ डॉ ने नरेश को मृत घोषित कर दिया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सदर थाना पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल ने गुगन राम ने बताया की पुलिस को सुचना मिली थी गाँव पुट्ठी मंगल खा के पास एक्सीडेंट हो गया है हमने ने मोके पर पहुंच कार चालक नरेश को घायल अवस्था मे हांसी के नागरिक अस्पताल पहुचाया जहाँ डॉ ने नरेश को मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बयान में बताया है कि नरेश अपने गांव रोहनात से हांसी आ रहा था कि पुट्ठी मंगल खां के पास आवारा पशु गाड़ी के आगे आ गया जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया उसकी गाड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई अब शव का पोस्टमॉटर्म करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है फिलाल पुलिस ने मामला दर्ज कर 174 के तहत इस्तफ़ाकिया करवाई की है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
