Saturday , 31 October 2026

अाॅयल मिल मालिक को मिला धमकी भरा पत्र, मांगी एक करोड़ फिरौती

भिवानी, 9 अगस्त : बदमाशाें ने पत्र भेजकर भिवानी में एक अाॅयल मिल मालिक से एक कराेड़ की फिरौती मांगी है। इतना ही नहीं राशि न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर अनाज मंडी व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग की है। एसपी ने व्यापारियों को भराेसा दिलाया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें चार महीने पहले भी कुछ बदमाश तोशाम बाइपास पर इसी मिल मालिक के साथ मारपीट कर उसकी ब्रेजा गाड़ी छीनकर ले गए थे।
सूत्रों के मुताबिक गांव बापोड़ा स्थित गोयल आॅयल मिल के बाहर मंगलवार सुबह वाॅचमैन रामनिवास को गेट के बाहर एक पत्र पड़ा हुआ मिला। वाॅचमैन ने पत्र मिल के मालिक हनुमानप्रसाद को दिया। पत्र को पढ़कर मिल मालिक के होश उड़ गए। पत्र में किसी ने हनुमान प्रसाद से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी। हनुमानप्रसाद ने मामले के संबंध में अनाज मंडी व्यापारियों को अवगत करवाया जिसके बाद सभी व्यपारियों ने मिलकर पीड़ित व्यपारी की सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को ज्ञापन सौंपा।
बुधवार को मामले को लेकर अनाज मंडी में व्यापारियों की बैठक हुई और एसपी से शिकायत करने का निर्णय लिया गया। दोपहर एक बजे अनाज मंडी व्यापारी पीड़ित मिल मालिक के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने अधिकारी को लिखित में शिकायत देकर धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने व परिवार के सदस्यों को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। साथ ही मिल के बाहर मिला धमकी भरा पत्र भी एसपी को सौंपा। एसपी ने व्यापारियों को भराेसा दिलाया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *