Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सोनीपत : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा चलाई गयी साइकिल यात्रा का चौथा चरण आज सोनीपत के कुंडली से शुरू हुआ। जिसमे अशोक तंवर स्थित सैड़कों कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कुंडली से साइकिल यात्रा शुरू की। अशोक तंवर ने कहा कि सोनीपत की यात्रा भाजपा द्वारा किये गए रफेल विमान घोटाले को समर्पित ये यात्रा रहेगी। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ता जन जन तक इस घोटाले के मामले को पहुचायेगे। ये यात्रा आज कुंडली से शुरू होकर 24 अगस्त को सोनीपत स्थित नई अनाज मंडी समाप्त होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश बचाओ परिवर्तन लाओ के चौथे चरण में आज सोनीपत से साइकिल यात्रा आरम्भ की गयी है। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने रफेल विमान सहित चार महा घोटाले किये है। इसके साथ साथ प्रदेश की हरियाणा सरकार ने चार बार प्रदेश को भिन्न भिन्न कारणों द्वारा जलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 70 हजार करोड़ रफेल विमान घोटाला के विरोध में सोनीपत साइकिल यात्रा की जा रही है। यात्रा के दौरान जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रफेल घोटाले की बात हम प्रदेश के जन जन तक कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा फैलाई जायगी। इसी कड़ी में राज्यपाल और विधानसभा का भी घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो विमान 526 करोड़ रूपये में खरीदना था उसे भाजपा सरकार द्वारा 1670 करोड़ रूपये में खरीदा गया है इस प्रकार लगभग 1100 करोड़ रुपए का घोटाला भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया है ये देश की सुरक्षा को भी प्रभावित करेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
