Thursday , 10 September 2026

अवैध झुग्गी- झोपड़ियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

सिरसा, 26 जून(सुरेंद्र सैनी): सिरसा डबवाली रोड पर बनी अवैध झुग्गी- झोपड़ियों पर आज प्रशासन ने पीला पंजा चलाकर अवैध कब्जे हटाए। प्रशासन की इस कार्यवाही का झोपडी में रहने वाले लोगों ने जमकर विरोध किया और अपनी झुगी झोपड़ियों से समान निकालकर सड़क पर फेंकर उसे आग के हवाले कर दिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।
घर से बेघर हुए इन लोगों का कहना है कि यह लोग काफी समय से यहाँ रह रहे है और आज प्रशासन ने उन्हें उजाड़ दिया है। इन लोगों की प्रशासन से मांग है कि उन्हें रहने की कोई और जगह दी जाए।
इस मामले पर तहसीलदार  संजय कुमार ने बताया कि शहर के सौन्द्रीयकरण के लिए प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे हटवाए जा रहे है। इसी के तहत डबवाली रोड पर बनी झुग्गियों को हटाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रसाशन की इस कार्यवाही का इन लोगों ने विरोध किया। जिसके बाद हल्का पुलिस बल प्रयोग कर लोगों का यहाँ से खदेड़ा गया है। फ़िलहाल माहौल शांतिपूर्वक हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *