27 जुलाई। अमृतसर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिस तरह से वीडियो में यह तीन मंजिला बिल्डिंग देखते ही देखते धराशाही होगी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि मंजर कितना भयानक होगा और इस मंजर को देखकर वहाँ खड़े लोगों का क्या हाल हुआ होगा। फिलहाल इस बिल्डिंग में रहने वाले परिजन वक़्त रहते बिल्डिंग से बाहर आ गए थे, जिस वजह से किसी के हताहत होने की सूचना नही है। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के साथ लगते गुरुद्वारे की उसारी का काम भी चल रहा था और खुदाई ज्यादा होने की वजह से ये हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गलती आर्किटेक्ट की है और इस मामले में जो बनती करवाई होगी वह की जाएगी।
गनीमत रही कि जिस समय तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी उस समय अंदर कोई नहीं था अन्यथा किसी की जान भी जा सकती थी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
