Sunday , 13 September 2026

अनुष्का शर्मा की पहली हॉरर फिल्म ‘परी’

विराट से शादी के बाद अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म परी का ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही सुर्ख़ियों में है जोकि 4 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चूका है। फिल्म परी का ट्रेलर आपको परियों की कहानी और अपने नाम के बिलकुल विपरीत आपकी कल्पनाओं से दूर एक डरावनी दुनिया में ले जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुष्का की ये पहली हॉरर फिल्म होगी,जिसमें बंगाली एक्टर परमब्राता चटर्जी ने लीड रोल प्ले किया है। 2 मार्च को रिलीज़ हो रही इस हॉरर मूवी में रजत कपूर और रिताभरी चक्रबर्ती जैसे दिग्गज कलाकार भी एहम रोल में दिखाई देंगे। फरवरी में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म को कुछ कारणों की वजह से होली वाले दिन यानी 2 मार्च को रिलीज़ किया जा रहा है। तो वहीँ अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी अपनी पत्नी का साथ देते हुए अपने सोशल मीडिया पर परी का ट्रेलर शेयर किया और चुटकी लेते हुए कहा कभी नहीं देखा अनुष्का का ये रूप।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *