चंडीगढ़/अंबाला, 16 अप्रैल। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दो बड़े मुद्दों पर बेबाक प्रतिक्रिया दी—नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट और पश्चिम बंगाल में हुए ताजा दंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नेशनल हेराल्ड केस पर विज ने कहा कि “ईडी ने पूरा मामला गंभीरता से स्टडी किया है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया। देश जानता है कि इस मामले में कितनी अनियमितताएं हैं। ईडी ने आगे की कार्रवाई के तहत चार्जशीट दाखिल की है।”
इसी दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बोर्ड बिल संशोधन को लेकर भड़के दंगों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बंगाल में जिस तरह से दंगे हो रहे हैं, उससे लगता है कि हिंदुस्तान में ही हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। लगता है कि ममता दीदी के अंदर बंग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद यूनिस की आत्मा समा गई है। अब किसी बड़े तांत्रिक को बुलाकर वह आत्मा निकालनी पड़ेगी।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
