Wednesday , 28 October 2026

अनिल विज का चन्नी पर पलटवार: कहा- कांग्रेस को सेना नहीं, पाकिस्तान पर है भरोसा

अंबाला,03 अप्रैल। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कांग्रेस को ‘गद्दार’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी सेना पर भरोसा नहीं है, बल्कि उनका विश्वास पाकिस्तान की बातों पर ज्यादा होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनिल विज ने कहा:
“उन्हें उस दिन यकीन होगा जिस दिन पाकिस्तान खुद कहेगा कि हमारे परखच्चे उड़ा दिए। कांग्रेस की सोच देशविरोधी है। हमारी सेना पर सवाल उठाना बेहद शर्मनाक है।”

इससे इतर, विज ने पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी न देने के फैसले पर भी नाराजगी जताई। पंजाब की सर्वदलीय बैठक में यह फैसला लिया गया था कि हरियाणा को पानी नहीं दिया जाएगा। इस पर विज ने कहा कि हम रास्ता रोकने या ट्रेनें बंद करने जैसी बातें नहीं करते, लेकिन अगर हम भी ऐसा करें तो क्या होगा?

विज ने कहा:
“पंजाब की संस्कृति हमेशा से छबील लगाने और प्यासे को पानी पिलाने की रही है। आज उन्होंने हरियाणा के लोगों से पीने के पानी का गिलास छीन लिया है। फेडरल स्ट्रक्चर में मैं-मैं नहीं चलती।”

वहीं, पंजाब के इस कदम के जवाब में हरियाणा सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। अनिल विज ने इसे सकारात्मक कदम बताया।

विज बोले:
“राज्य के हित के लिए सभी एकजुट हैं। किसी मुद्दे पर यदि हम बैठकर चर्चा कर रहे हैं, तो यह अच्छी बात है। हम बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही आगे बढ़ेंगे।”

पानी विवाद और सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी के बीच, हरियाणा और पंजाब के रिश्तों में तनाव साफ नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि दोनों राज्य इस मुद्दे को सुलझाने के लिए क्या रास्ता अपनाते हैं।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *