Wednesday , 28 October 2026

अनाज मंडी में बिजली और पानी की समस्या से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा

रतिया, 29 अप्रैल( रवि गोयल): रतिया अनाजमंडी में मुलभुत सुविधाओं की कमी से परेशान किसानों का गुस्सा प्रदेश सरकार पर इस कदर फूटा की किसानों ने जमकर खटर सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बता दें, रतिया की अनाजमंडी में लाइट और पानी की उचित व्यवस्था ना होने के कारण किसानों ने जमकर प्रदेश सरकार और मार्किट कमेटी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली इतना ही नहीं  किसानों का आरोप है कि लाइट ना होने के चलते मंडी से फसल चोरी हो रही है।
बता दें, मंडी में फसलों का जल्द उठान ना होने को लेकर पहले ही किसान प्रशासन से खफा है और ऐसे में बिजली और पानी की अव्यवस्था को लेकर किसान भड़क गए और  खट्टर सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *