Monday , 2 November 2026

अजब-गजब: करनाल में मृत घोषित करने के तीन घंटे बाद बुजुर्ग की फिर चलने लगीं सांसें,जानिए पूरा मामला,

,,,,,लापरवाही कहें या चमत्कार। मृत घोषित होने के तीन घंटे बाद एक बुजुर्ग की फिर से सांसें चलने लगीं। यह हैरान करने वाला मामला गोंदर में सामने आया है। जीवित होने की पुष्टि के बाद दोबारा से बुजुर्ग को करनाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में दाखिल हैं।गोंदर रोड स्थित दर्शन कॉलोनी निवासी बुजुर्ग दर्शन सिंह-75 का पटियाला के एक निजी अस्पताल में कई दिनों से उपचार चल रहा था। बुजुर्ग नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के पिता एवं प्रमुख समाजसेवी हैं। फिलहाल बुजुर्ग पिता की देखरेख बड़ा बेटा गुरनाम सिंह कर रहा था। परिजनों ने बताया कि वीरवार सुबह चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए कार से निसिंग लाया जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी दौरान कैथल जिले के ढांड के पास सड़क पर गड्ढा होने के कारण कार को झटका लगा तो बुजुर्ग की सांसें अचानक लौट आईं, जिसे देख परिजन हैरत में पड़ गए। आनन फानन बुजुर्ग को निसिंग के एक निजी अस्पताल में ले गए। जांच के बाद चिकित्सक ने बुजुर्ग के जीवित होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्हें दोबारा से उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बुजुर्ग ने परिजनों से बातचीत भी की, हालांकि हालत ठीक नहीं होने के कारण है ICU में उनका उपचार चल रहा है।

मृत घोषित करने के तीन घंटे बाद बुजुर्ग की फिर चलने लगीं सांसें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *