Sunday , 1 November 2026

अंबाला में दलित समुदाय ने रोष मार्च निकाला, खुली दुकाने करवाई बंद

SC/ST एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समुदाय की तरफ से भारत बंद के आवाहन का असर हरियाणा के अंबाला में भी देखने को मिला। अंबाला में दलित समुदाय ने शहर भर की सडको पर रोष मार्च निकाला व खुली दुकानों को बंद करवाने का काम किया। दलित समुदाय के प्रदर्शन में अंबाला के मेयर रमेश मल भी शामिल हुए। दलित समुदाय के लोगों ने हाथों में नरेंद्र मोदी का पुतला लिए हुए विरोध प्रदर्शन किया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज दलित समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर अपना विरोध जताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

 

अंबाला में दलित समुदाय के साथ अंबाला के मेयर रमेश मल भी उतरे उन्होंने कहा यह नाराजगी SC/ST एक्ट में बदलाव को लेकर हैं नरेद्र मोदी हिन्दू राज बनाना चाहते हैं। भारत बंद से क्या फर्क पड़ेगा इस पर मेयर ने कहा आज नही तो कल सरकार को झुकना पड़ेगा। इसका खामियाजा सरकार को चुनावो में भुगतना पड़ेगा। उनके बिना कोई सरकार नही बन सकती। मेयर रमेश मल ने हरियाणा सरकार में SC वर्ग की नुमान्द्दगी करने वालो को भी साफ़ तौर पर कहा कि वो इस्तीफा दे उनके साथ शामिल हो अन्यथा उनके मुंह काले किये जायेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *