हरियाणा डेस्क: हम तो खुद ही चले थे जनाब मंजिल की ओर… रास्ते में लोग जुड़ते गए और कारवां बनता गया। किसी शायर की लिखी ये खूबसूरत सी गजल को अंबाला के लोगों ने सच कर दिखाया है। कोरोना महामारी के इस दौर में अपने बड़े दिल का परिच दिया और कोरोना मरीजों की मदद के लिए खुलकर दान कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंबाला छावनी के 7 लोगों ने एक हजार स्टीमर गृहमंत्री अनिल विज को दान किए
इसी कड़ी में अब तक कइ लोगों का नाम जुड़ चुका है। तो वहीं आज के दिन अंबाला छावनी के 7 लोगों ने मिलकर एक हजार स्टीमर गृहमंत्री अनिल विज को दान किए हैं। स्टीमर जो कि कोरोना मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होने वाला है। स्टीमर भाप लेने के काम आती है और आज महामारी के दौर में ये स्टीमर कोरोना मरीजों के इलाज में रामबाण साबित हो रहे हैं, भाप लेने से ये बिमारी जल्द ठीक होती है।

जिन लोगों ने ये स्टीमर दान किए हैं उनके नाम इस प्रकार हैं। डा.बलदेव सिंह एक्स प्रिसिंपल गवर्नमेंट कालेज, देवेंद्र पाल नीटू, देवेंद्र कुमार पालम होटल वाले महेंद्र सिंह गगन कोल प्राइवेट लिमिटेड, चरनजीत सिंह सेठी, भूपेद्र सिंह सीए, श्री नंद किशेर तनेजा शामिल हैं।

व्यापारी वर्ग मदद के लिए आए आगे
ये तो कुछ भी नहीं है जनाब, अंबाला के जहां व्यापारी वर्ग मदद के लिए आगे आए हैं तो वहीं एक बेटी ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। ओमान से अंबाला की बेटी पूजा खरबंदा जो कि टीचर की जोब कर रही हैं उन्होंने भी कोरोना मरीजों के लिए बढ़ चढ़ कर दान किया है। बता दे कि पूजा खरबंदा ने 100 पीपीइ किट, 10 आक्सीमीटर, 500 मास्क व 100 लीटर सैनिटाइजर गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज को यथाशक्ति मदद भेजी है।

गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने जताया आभार
गृह एंव स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने ऐसे मददगारों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऐसे लोगों की मदद काफी सराहनीय है। इस तरह की मदद से महामारी का सामना सभी मिलजुलकर कर सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
