
हरियाणा डेस्क:- यमुनानगर-पंचकुला रोड पर अंबाला के शाहजादपुर में हाइवे नंबर 344 पर खड़ी बस में एक ट्राले ने टक्कर मार दी घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है हादसा इतना भयानक था कि इसमें लगभग 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई ! SHO शहजादपुर बीर भान के अनुसार घायलों को नारायणगढ़ बीर भान के अनुसार इस हादसे मे 10 से ज्यादा लोगो घायल भी हुए है जिन्हे अलग अलग हस्पताल मे भर्ती करवाया गया है जिनमे पंचकुला, नारायणगढ़ व अंबाला शामिल है ! बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल के बद्दी ज रही थी तभी कक्कड़ माजरा ने नजदीक खड़ी इस बस को लोहे की प्लेटों से भरे ट्राले ने टक्कर मार दी ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया गया है । ज्यादा जानकारी देते हुए बस में सवार यात्रियों ने बताया कि प्राइवेट बस से सभी बद्दी जा रहे थे और शाहजादपुर के नजदीक सड़क हादसा हुआ । घायलों ने बताया कि बद्दी नौकरी के लिए जा रहे थे और बस में करीब 40 से ज्यादा लोग सवार थे । मामले में SHO शहजादपुर बीर भान ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाइवे 344 पर कक्कड़ माजरा में ट्राले और बस के बीच टक्कर हुई थी । जिसमें 7 लोगों की मौत और 10 लोग घायल बताए जा रहे है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
