चंडीगढ़, 8 जून 2025 — पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सुपरस्टार Sidhu Moosewala को लेकर एक नई डॉक्यूमेंट्री पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यह डॉक्यूमेंट्री 11 जून को मुंबई के जुहू स्थित Soho House में प्रदर्शित होने वाली है, लेकिन मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इसके खिलाफ सख्त आपत्ति जताते हुए आयोजकों को कानूनी नोटिस भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिना अनुमति बनाई गई डॉक्यूमेंट्री पर आपत्ति
बलकौर सिंह का आरोप है कि यह डॉक्यूमेंट्री गैरकानूनी और असंवेदनशील है। उन्होंने कहा कि इसमें सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की अप्रकाशित फुटेज, व्यक्तिगत जानकारियाँ और उनकी हत्या से जुड़ी संवेदनशील जांच सामग्री को बिना परिवार की अनुमति के इस्तेमाल किया गया है।
पुलिस और प्रशासन से दखल की मांग
बलकौर सिंह ने मुंबई पुलिस कमिश्नर और जुहू पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर 11 जून को होने वाली इस स्क्रीनिंग को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री उनके बेटे (Sidhu Moosewala) की आवाज़, छवि और जीवन कथा का अनधिकृत उपयोग कर रही है, जो न्यायिक प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकती है।
लीगल नोटिस और चेतावनी
मूसेवाला परिवार के वकील गुरबिंदर सिंह के ज़रिए भेजे गए नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि स्क्रीनिंग को रोका नहीं गया तो परिवार क्रिमिनल केस, हर्जाना और कोर्ट से स्थगन आदेश (Stay Order) की मांग करेगा। साथ ही आयोजकों को चेतावनी दी गई है कि सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की छवि का व्यावसायिक इस्तेमाल करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
