
नेशनल डेस्क:- NIA की ओर से गैंगस्टर टेरर फंडिंग केस में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी की जा रही है । बताया जा रहा है कि कुल 70 ऐसे लोकेशन हैं जहां पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के यमुनानगर, रेवाड़ी, झज्जर व यमुनानगर सहित कई जगह पर NIA की रेड जारी है । दरअसल राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की ओर से इस मामले में पहले भी देश के कई राज्यों में छापेमारी की जा चुकी है। इस छापेमारी के पीछे का उदेश्य गैंगस्टर और तमाम राज्यों में फैले उनके सिंडिकेट को तोड़ना है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA की ओर से गैंगस्टर टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक साथ छापेमारी की जा रही है । बताया जा रहा है कि कुल 70 ऐसे लोकेशन हैं जहां पर एनआईए की छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी गैंगस्टर और उनके करीबियों के ठिकाने पर हो रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यूपी में भी कई जगह चल रही छापेमारी
एनआईए की यह छापेमारी लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर और तमाम राज्यों में फैले उनके सिंडिकेट को लेकर की जा रही है। एनआईए की ओर से इससे पहले पिछले साल के आखिर में भी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी हुई थी । यूपी में जिन जगहों पर छापेमारी चल रही है उसमें लखनऊ, पीलीभीत और प्रतापगढ़ भी शामिल है ।
NIA के पास है गैंगस्टरों की पूरी कुंडली
जांच एजेंसी ने बकायदा उन लोगों की पहचान की है जिससे लॉरेंस और उसके गैंग ने पैसा उगाही का धंधा शुरू किया था । यह लोग आम इंसान हैं और इसमें बिजनेसमैन, सिंगर, डॉक्टर, अवैध माइनिंग करने वाले, शराब का धंधा करने वाले हथियार का धंधा करने वाले और ड्रग नेटवर्क चलाने वाले लोग हैं। लॉरेंस और उस जैसे गैंगस्टर के हथियार नेटवर्क के भी बारे में जांच एजेंसियों ने पूरा ब्यौरा तैयार किया है । ऐसे ही खुर्जा के पास दो करोड़ के हथियार खरीद का जिक्र है ।

कई चर्चित गैंगस्टर NIA के रडार पर
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना, टिल्लू ताजपुरिया और गोल्डी बराड़ पहले से ही एनआईए की रडार पर हैं। इस मामले एनआईए कई गैंगस्टरों से पूछताछ भी कर चुकी है । पिछले साल अक्टूबर में आतंकवाद विरोधी एजेंसी एनआईए ने उत्तर भारत और दिल्ली में 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके बाद एजेंसी ने एक गैंगस्टर और वकील को गिरफ्तार भी किया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
