Saturday , 31 October 2026
Maruti e Vitara: अगले महीने लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, डीलर्स ने शुरू की प्री-बुकिंग

Maruti e Vitara: अगले महीने लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक SUV, डीलर्स ने शुरू की प्री-बुकिंग

Maruti e Vitara : मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखने का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV, ई-विटारा, को अगले महीने यानी मई में लॉन्च कर सकती है। डीलर्स ने इसकी ऑफलाइन प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। मारुति ई-विटारा को दो बैटरी पैक और तीन वैरिएंट्स में लॉन्च करेगी, और यह भारतीय बाजार के साथ यूरोप और जापान जैसे ग्लोबल बाजारों में भी उपलब्ध होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Maruti e Vitara की संभावित कीमतें 18 लाख रुपये से लेकर 24 लाख रुपये के बीच हो सकती हैं। इसमें सिग्मा, डेल्टा, जेटा और अल्फा जैसे विभिन्न वैरिएंट्स होंगे, जिनमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक ऑप्शन उपलब्ध होंगे।

Maruti e Vitara में 10 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें मोनो-टोन और डुअल-टोन कलर शामिल हैं। इसके फीचर्स में 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, 10.1-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, और लेवल 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

मारुति की यह नई इलेक्ट्रिक SUV (Maruti e Vitara) भारतीय बाजार में एक नई क्रांति ला सकती है, जो पर्यावरण के अनुकूल और तकनीकी दृष्टि से उन्नत होगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *