रामलला के दर्शन के लिए कुरुक्षेत्र और अंबाला के 1504 श्रद्धालु धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन से आस्था ट्रेन में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, स्वामी धर्मदेव ने श्रद्धालुओं के लिए चलाई गई इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन के रवाना होने के बाद नायब सैनी ने अयोध्या के लिए चलाई गई विशेष ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश-प्रदेश के रामभक्तों का रामलला दर्शन करने का सपना पूरा कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आस्था स्पेशल ट्रेन मंगलवार को देर सायं साढ़े 8.30 बजे रवाना हुई है। इस मौके पर नायब सैनी के साथ संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, विधायक असीम गोयल, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व विधायक पवन सैनी, जिला अध्यक्ष रवि बतान, अंबाला जिला अध्यक्ष मंदीप राणा, जिला महामंत्री जसविन्द्र, बिजेंद्र गोल्डी भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी खुशी सांझा की। कुरुक्षेत्र से 1054 और अंबाला जिला से 450 श्रद्धालु इस ट्रेन में सवार हुए। यह यात्रा तीन दिनों की है और सभी श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने के बाद आठ मार्च को वापस लौटेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनातनियों के 500 सालों के इंतजार को खत्म किया है। मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बना और रामलला विराजमान हुए। देश का माहौल राममय हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी ने 10 सालों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा दिया है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
