कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी महिला चैंपियनशिप की विजेता बनी। 25 से 27 जनवरी को हुई प्रतियोगिता में कुवि की टीम ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम की। कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि विवि की टीम ने क्वालीफाइंग मैच में सीडीएलयू सिरसा को 45-38 से मात दी और पहले लीग मैच में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली को 47-32 से मात दी तो वहीं दूसरे लीग मैच में विवि की टीम ने गुरुकाशी विश्वविद्यालय तलवंडी साबो को हराया। तीसरे मैच में भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर कलां को 45-27 से हराया। उन्होंने बताया कि अब 29 से 31 जनवरी तक गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी महिला चैंपियनशिप में भी कुवि महिला कबड्डी टीम अपना दमखम दिखाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
