कुंजपुरा रोड स्थित ज्वैलर्स शोरूम के बाहर से दो महिलाओं ने गमले चोरी कर लिए, वैसे तो गमला चोरी कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन दोनों महिला चोर इस वारदात को अंजाम देने के लिए लाखों रुपये कीमत की गाड़ी से आई। महिलाओं को शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को अंदाजा हुआ। इसके बाद भी वह दोनों चेहरा ढककर गमले चोरी करने पहुंच गई। इससे पहले गुरुग्राम और मोहाली में कार सवार महिलाओं द्वारा गमले चोरी की वारदात चर्चा का विषय बन चुकी है।इस वारदात को किसी गरीब ने अंजाम नहीं दिया है। इस चोरी को लाखों की स्विफ्ट कार में आई दो महिला चोरों ने अंजाम दिया है। कुंजपुरा रोड स्थित हंस ज्वैलर्स के मालिक विजय कपूर ने बताया कि शनिवार को जब वह शोरूम पर पहुंचे तो उनके शोरूम के बाहर से दो गमले गायब मिले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
