श आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ हैं। तो वहीं इस जश्न के दौरान भारत चीन सेना से एक ऐसी खुबसुरत तस्वीर सामने आइ जिसे देखकर हर कोई गौरान्वित हो रहा है। चीन से तनाव के बीच आइटीबीपी के जवानों ने पेंगॉन्ग झील पर तिरंगा लहरा दिया गया। करीब 16000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पेंगॉन्ग झील इलाके में आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।हाथ में तिरंगा झंडा और आर्मी का फ्लैग लेकर झील के बीचों बीच ये 9 जवान खड़े दिखाइ दे रहे हैं। मुंह पर मास्क लगाए वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलते सुनाइ दे रहे हैं। महज 10 सेकेंड की ये वीडियो को जो भी देखेगा वो गर्व से फूला नहीं समाएगा।
भारतीय सेना अपने आदमय शौर्य और साहस के लिए जानी जाती है। कभी तो ये देशवासियों के लिए रक्षक की तरह डटी रहती है तो कभी देश के दुश्मनों के खिलाफ काल भी बन जाती है। प्रथम तहलका की टीम देश के जवानों को सलाम करती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
