पंजाब के सरदूलगढ़ में बीटेक का पेपर देकर लिफ्ट लेकर अपने गांव सदलपुर जा रहे एक छात्र को कार चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर सवार छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। इस मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर सेंट्रो कार चालक पर केस दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उसकी दाहनी टांग में काफी चोटें आई। इसके बाद लोगों ने उसे एंबूलेंस के माध्यम से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, जहां से उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी सेंट्रो चालक भी मौके से फरार हो गया। इस मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने सेंट्रो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
