Thursday , 29 October 2026

DSP बिरम सिंह ने शहीद महेंद्र सिंह की शहादत को किया नमन, परिवार के सहयोग का आश्वासन

राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस कर्मचारियों की शहादत को नमन करने का सिलसिला जारी है। इस उद्देश्य से प्रदेश भर में शहीद परिवारों के घर जाकर उनके परिवार को सम्मान दिया जा रहा है। तो वहीं इसी कड़ी में टोहाना के डीएसपी बिरम सिंह ब्लॉक के एकमात्र शहीद पुलिसकर्मी शहीद महेंद्र सिंह के घर पहुंचे। गांव इन्दाछुई में शहीद महेंद्र सिंह के घर पहुंच कर उनके परिवार को आदर मान देते हुए शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गांव के स्कूल में शहादत दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीएसपी बीरम सिंह ने शहीद की महेंद्र सिंह की शहादत को नमन करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह वर्ष 1991 में सिरसा के फग्गू बैरियर पर उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शहीद परिवार के सदस्यो ने कहा कि उन्हें अपने परिवार के सदस्य शहीद महेंद्र सिंह पर गर्व है जिन्होंने अपनी ड्यूटी करते हुए बहादुरी से अपने प्राण देशभर में न्योछावर कर दिए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के अधिकारी समय-समय पर उनसे मिलकर उनका हालचाल पूछते रहते हैं, इससे उन्हें कभी कोई तकलीफ महसूस नहीं की। 

आपको बता दें कि शहीद महेंद्र सिंह  फग्गू बैरियर थाना रोड में 25 जुलाई 1991 को आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे । वो टोहाना क्षेत्र के एकमात्र शहीद पुलिस जवान बताए जाते हैं। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *