Friday , 11 September 2026
‘Dhadak 2’ का ट्रेलर रिलीज, सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी की जोड़ी ने

‘Dhadak 2’ का ट्रेलर रिलीज, सिद्धांत चतुर्वेदी और Triptii Dimri की जोड़ी ने जताया जातिवाद के…

Dhadak 2 Trailer Release : करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘धड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक सामाजिक बाधाओं से जूझती प्रेम कहानी है और 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कुछ साल पहले करण जौहर ने फिल्म ‘धड़क’ के जरिए जाह्नवी कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘धड़क 2’ को सीक्वल के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन इस बार लीड रोल में जाह्नवी की जगह सिद्धांत और त्रिप्ति हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि सिद्धांत एक छात्र हैं, जो आरक्षण कोटे से कॉलेज में दाखिला लेते हैं, लेकिन जातिवाद और भेदभाव का सामना करते हैं। वहीं त्रिप्ति जाति-धर्म के बंधनों से ऊपर उठकर उनके प्यार का समर्थन करती हैं। दोनों की कहानी समाज और परिवार की तमाम चुनौतियों के बीच भी मजबूत रहती है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने सिद्धांत और त्रिप्ति की केमिस्ट्री की खूब तारीफ की है। कई यूजर्स ने इसे फ्रेश जोड़ी बताया तो कुछ ने त्रिप्ति की वापसी पर खुशी जताई।

फिल्म ‘धड़क 2’ का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। करण जौहर, अपूर्व मेहता, अदार पूनावाला समेत कई प्रोड्यूसर्स ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में सिद्धांत, त्रिप्ति के अलावा विपिन शर्मा, मंजिरी पुपाला और सौरभ सचदेव भी नजर आएंगे। ‘धड़क 2’ प्रेम और सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से पेश करती एक इमोशनल कहानी है, जो दर्शकों को 1 अगस्त से बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *