राशन डिपो होल्डर ने अपनी मांगों को लेकर फतेहाबाद में प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए डिपो होल्डर लघु सचिवालय पहुचें जहाँ उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा। डिपो होल्डरों का कहना है कि सरकार उन्हें जो कमीशन राशन वितरण प्रणाली के तहत दे रही है वह बहुत ही कम है, जिससे उनके परिवारों का गुजारा बड़ी मुश्किल से होता है लंबे समय से उचित मानदेय की मांग डेपो होल्डर सरकार से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही।
डेपो होल्डर का कहना है कि केरल और तमिलनाडु में राशन वितरण प्रणाली के तहत डिपू होल्डरों को फिक्स मानदेय दिया जाता है जिसकी मांग वह हरियाणा सरकार से हरियाणा में लागू करने की भी कर रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर सभी डिपो होल्डर्स जिला स्तर पर प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंप रहे है। वही चेतावनी देते हुए डिपू होल्डरो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने कहा कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो आने वाले चुनाव में वह बीजेपी का बहिष्कार करेंगे और जो पार्टी उनके इन मांगों का समर्थन करेगी वह उन्हें अपना समर्थन देंगे। उन्होने कहा कि सरकार की ओर से अन्य कर्मचारी वर्ग की मांगे भी मानी जा रही है तो डिपू होल्डरो की मांगो पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
