Tuesday , 17 June 2025

political

हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 4 फरवरी को, बजट सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा!

चंडीगढ़,28 जनवरी। हरियाणा सरकार ने 4 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक हरियाणा सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभागार में सुबह 10 बजे शुरू होगी। बैठक में बजट सत्र की तारीख तय करने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकास कार्यों की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण …

Read More »

नायब सैनी ने पहली बार सीएम के रूप में फहराया तिरंगा, किए कई ऐलान

नायब सैनी ने पहली बार सीएम के रूप में फहराया तिरंगा, किए कई ऐलान

रेवाड़ी, 26 जनवरी: हरियाणा में आज गणतंत्र दिवस का 76वां उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस विशेष मौके पर नायब सैनी ने बतौर मुख्यमंत्री पहली बार तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हरियाणा ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी कहा कि अंबाला …

Read More »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र पार्ट-3 जारी, जानें क्या हैं बड़े ऐलान

नई दिल्ली, 25 जनवरी: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के वादों को गंभीरता से निभाने की बात दोहराई और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी जोरदार हमला बोला। शाह ने कहा कि दिल्ली की समस्याओं का समाधान …

Read More »

अनिल विज का राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला, ममता और हुड्डा को भी लिया आड़े हाथ

चंडीगढ़,24 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस, राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, “कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की …

Read More »

हरियाणा सरकार का व्यापारियों को बड़ा तोहफा: 2,500 करोड़ रुपये की राहत, वन टाइम सेटलमेंट योजना मंजूर

चंडीगढ़,23 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में व्यापारियों और आम जनता को राहत देने के लिए कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई। इनमें सबसे बड़ा फैसला व्यापारियों के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को मंजूरी देना है, जिससे लगभग 2 लाख व्यापारियों को 2,500 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।   …

Read More »

तरुण भंडारी ने संभाला मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का पद, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 23 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने आज अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, गौरव गौतम और राज्य मंत्री राजेश नागर ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के विधायक सुधीर शर्मा ने भी तरुण भंडारी …

Read More »

हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने की तैयारी, महिलाओं को हर महीने ₹2100 मिलेंगे

चंडीगढ़,23 जनवरी : हरियाणा में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार जल्द ही लाडो लक्ष्मी योजना शुरू कर सकती है। इस प्रस्ताव पर आज (23 जनवरी) को चंडीगढ़ में हो रही कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। योजना के तहत राज्य की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को हर महीने ₹2100 …

Read More »

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन चुनाव: किसी दल को पूर्ण बहुमत नहीं, सियासी हलचल तेज

अंबाला,22 जनवरी।हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (एच.एस.जी.एम.सी.) के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस नतीजे ने सिख राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अंबाला शहर में कांग्रेस विधायक चौधरी निर्मल सिंह से बलदेव सिंह कायमपुर और दीदार सिंह नलवी की मुलाकात ने इस सियासी हलचल को और बढ़ा …

Read More »

हरियाणा में 7 नई स्थायी लोक अदालतों की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 22 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में 7 नई स्थायी लोक अदालतों की स्थापना के लिए 3.87 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन अदालतों का उद्देश्य सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का शीघ्र निपटारा करना है। इसके अतिरिक्त, जन उपयोगी सेवाओं के लिए 35 लाख रुपये की राशि स्वीकृत …

Read More »

एक राष्ट्र, एक चुनाव: हरियाणा में बीजेपी ने की समिति नियुक्तियां, देखिए पूरी लिस्ट

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रदेश इकाइयां भी सक्रिय हो गई हैं। इसी कड़ी में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ समिति के गठन की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।     …

Read More »