Sunday , 26 July 2026

Ambala : निगम के गांवों में करोड़ों से होंगे विकास कार्य,

बजट बैठक के बाद नगर निगम ने गांवों में विकास कार्यों को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है। निगम अब शहर के साथ-साथ गांवों में भी विकास कार्य करवाएगा। प्रत्येक गांव में विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।
शहर के साथ जुड़े कई गांव निगम में शामिल किए गए थे। अभी तक इन गांवों में विकास कार्य नहीं किए गए। ग्रामीण भी विकास कार्यों को लेकर पार्षदों के सामने दुखड़ा रो चुके हैं। तीन वर्ष बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। अब इन गांवों में विकास कार्य करवाने की उम्मीद जगी है। इन गांवों में एक-एक करोड़ के विकास कार्य करवाए जाएंगे, साथ ही नए जिम, पार्क बनेंगे और स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएंगी। शहर के मुकाबले अब इन गांवों की तरफ खास ध्यान दिया जाएगा।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा था कि निगम के अंतर्गत आने वाले शहर व ग्रामीण एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। साथ ही ग्रामीण एरिया में भी स्ट्रीट लाइट के साथ नए पोल लगेंगे। यह सिलसिला तीन महीनों से चल रहा है। अभी तक गांव में लाइट नहीं लगी। यह मुद्दा नगर निगम की बजट बैठक में भी उठा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *