Saturday , 12 September 2026

रेवाड़ी में धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयंती

रेवाड़ी, 10 अक्टूबर(महेंद्र भारती): महाराजा अग्रसेन जयंती आज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाई गई जहाँ समारोह का आगाज़ शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर शोभायात्रा के साथ हुआ। इस शोभायात्रा को बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक मंगला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस मौके पर दीपक मंगला ने कहा कि सामाजिक एकता व अखंडता का परिचय देते हुए समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर सराहनीय कार्य किया है।

 

वहीं 14 अक्टूबर को समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के बंधुओं से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *