Sunday , 26 July 2026

इनेलो नेता अभय चौटाला ने माता मनसा देवी मंदिर में टेका माथा 

पंचकूला, 10 अक्टूबर(उमंग श्योराण): जैसे की आप जानते हैं कि आज से यानि बुधवार से अश्विन नवरात्रे शुरू हो गए हैं चारों ओर माँ के जयकारे गूंज रहे हैं।  सभी मंदिर सजे धजे हैं मंदिरों में माता शेरावाली के दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इसी के चलते पंचुकला स्थित माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शनों के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पहुंचे और माँ के चरणों में शीश नवाया।
माँ के दर्शनों के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अभय सिंह चौटाला ने केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया।
बता दें नवरात्र के पहले दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी माँ के दर्शनों के लिए माता मनसा देवी पहुंचे और माँ क चरणों में शीश नवाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *