Wednesday , 28 October 2026

राजकुमार सैनी पर हुए हमले को लेकर भड़के पार्टी कार्यकर्ता 

फतेहाबाद, 9 अक्टूबर(जितेंद्र मोंगा): सांसद राजकुमार सैनी पर हुए हमले को लेकर आज सैनी समर्थकों ने जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में सैंकउ़ों की संख्या में एकत्र सैनी समर्थकों ने सरकार के प्रति रोष दिखाया। वहीं सैनी समर्थकों का कहना है कि प्रदेश में जनता का चुना हुआ नुमाइंदा ही सुरक्षित नहीं है तो ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम नागरिक की हालत कैसी होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लघु सचिवालय में जमा हुए सैंकड़ों समर्थकों ने सांसद सेना पर हमले के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि सैनी पर किया गया हमला एक सुनियोजित षडय़ंत्र के तहत किया गया है। उन्होंने हमले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग करते हुए सरकार को कहा है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफतार किया जाए नहीं तो वे सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। साथ ही उन्होंने सांसद सैनी को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाने की भी मांग की। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में देश के गृहमंत्री के नाम उपयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *