Sunday , 13 September 2026

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार माँ बेटे दोनों की दर्दनाक मौत

सोहना, 6 सितम्बर(सतीश कुमार राघव): बाइक सवार माँ बेटे की एक सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अपनी माँ के साथ अपने साले की मौत का शोक मनाने गांव सरमथला आया था। वापसी में सरमथला मोड के समीप सामने से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक का हेलमेट दूर जा कर गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक की माँ को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के मुताबिक मृतक ललित गुरुग्राम का रहने वाला था जिसकी शादी 6 महीने पहले गांव सरथला में हुई थी। मृतक अपनी मां के साथ अपने साले की मौत पर शोक मनाने के लिए गांव सरमथला आया था और वापिसी के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें माँ बेटे दोनों की मौत हो गई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *