रोहतक, 28 अगस्त : गुरूकुल यौन शोषण मामले में पुलिस ने वार्डन व 5 नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 5 नाबालिग आरोपियों को रात के समय ही किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें बाल सुधार गृह हिसार भेज दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बात दे, गुरूकुल भैयापुर लाढौत में रविवार को यौन शोषण का मामला सामने आया था। गुरूकुल के पांचवीं से सातवीं कक्षा के छात्रों ने सीनियर छात्रों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। यह मामला तब सामने आया जब रक्षाबंधन के दिन परिजन बच्चों से मिलने गुरुकुल पहुंचे। इस बात का पता चलते ही एक पीडि़त बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी छात्रों व गुरूकुल प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था ।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गुरूकुल के मुख्य वार्डन बौंद कला निवासी सचिन के अलावा 5 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पीडि़त बच्चों का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में यौन शोषण से इंकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद पीडि़त बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गुरूकुल के और बच्चों के बयान भी रिकॉर्ड किए जाएंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
