Monday , 27 July 2026
AB VAJPAYEE *** Local Caption *** AB VAJPAYEE

अटल जी की हालत नाजुक, देश में दुआओं का दौर

नयी दिल्ली, (ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। पिछले 36 घंटे में उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस बीच अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य की चिंताजनक खबरों के बीच राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की गई फूलों की सजावट को तेजी से हटाया जा रहा है। देश तमाम मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्री अटल जी का हालचाल लेने एम्स पहुंच रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह भी अटल जी का हालचाल जानने एम्स पहुचंे हैं। अटल जी की दीर्घायू के लिए देश में जगह-जगह प्रार्थनाएं और दुआओं का दौर चल रहा है। इस बीच खबर आई है अटल जी के स्वास्थ्य को लेक एम्स की ओर से जल्द दूसरा बुलेटिन जारी हो सकता है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान आया है कि ‘डॉक्टर भी अब कुछ करने में असमर्थ’!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *