गुरुग्राम, 14 अगस्त(सतीश कुमार राघव): गुरूग्राम में सोमवार देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश के कारण शहर की सड़कें एक बार फिर जलमग्न हो गई। तेज बारिश के आते ही शहर की सड़कें गलियां सब पानी से लबालब भर जाती हैं। पानी की निकासी सुचारू रूप से ना होने के कारण शहर की सड़के और गलियां पानी से भर गई। सड़कों पर जमा पानी राहगीरों के लिर परेशानी का कारण बन गया। ऐसा ही एक नजारा गुरुग्राम के पौष एरिया न्यू कॉलोनी में भी हुआ। न्यू कॉलोनी एरिया में एक सीवर का मेन होल खुला था जोकि बारिश के पानी से भरने के कारण किसी को दिखाई नहीं दिया। जिसके कारण वहां से गुजर रही एक कार का पहियाँ सीवरेज के हॉल में फस गया। हालांकि बारिश बंद होने के बाद गाड़ी को निकाल दिया गया, लेकिन गुरुग्राम प्रशासन के दावों की बारिश ने धज्जियां उड़ा दी। ऐसा ही एक नजारा गुरुग्राम के खांडसा रोड ओम नगर में भी दिखाई दिया जहां घुटनों से ऊपर पानी भरा हुआ था। बारिश के चलते यहाँ सीवर लाइन जाम हो गई जिसके कारण पानी गलियों में भर गया और लोगों को पानी में से गुजर कर जाना पड़ा। जिसमे उन्हें काफी परेशानी हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
