Monday , 27 July 2026

पंजाबी ट्विस्ट के साथ नए अंदाज में रिलीज हुआ हैप्पी फिर भाग जाएगी का गाना ‘चिन चिन चू’

‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का रीमेक है। जहां पिछली फिल्म में डायना पेंटी हैप्पी के किरदार में नजर आईं थीं. वहीं इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और डायना दोनों ही हैप्पी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के नए गाने ‘चिन चिन चू’ की बात करें तो इस गाने को जस्सी गिल और सोनाक्षी द्वारा गाया गया है और गाने का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है और गाने की शूटिंग चाइना में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आपको बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा ने ‘आज मूड इश्कोह्लिक’ है से सिंगिग में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने साल 2017 में अपनी फिल्म ‘नूर’ के लिए दिलजीत दोसांज और बादशाह के साथ ‘मूव यॉर लक’ बेबी गाना गाया था. वह अब तक अपनी चार फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। वहीं जस्सी गिल पंजाब के मशहूर सिंगर हैं. उन्होंने कई सुपरहिट पंजाबी गाने गाए हैं।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *