गुरुग्राम, 9 अगस्त(सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी गुरुग्राम में एक पोलटेक्निकल छात्रा को नशीला पदार्थ पिला कर रेप करने का मामला समाने आया है। पीड़ित छात्रा ने गुरुग्राम सेक्टर-14 पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमे पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रेप करने वाला कोई और नही बल्कि उसी का क्लासमेट है। पीड़िता हिसार से पोलटेक्निकल कर रही है, लेकिन जिस समय रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था उस समय पीड़िता गुरुग्राम अपनी बुआ के घर आई हुई थी। उसी दौरान आरोपी ने पीड़िता को फोन कर नोट्स देने के बहाने उसे सेक्टर-14 में बुलाया और उसकी कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला कर उसे पीला दिया जिससे पीड़ित बेहोश हो गई । जिसके बाद आरोपी छात्र पीड़िता को एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने बेहोशी की हालत में ही पीड़िता के साथ रेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
