Saturday , 31 October 2026

चोरों के हौसले बुलंद, मोबाइल सेंटर को निशाना बना लाखों की लूट को दिया अंजाम

रेवाड़ी, 4 अगस्त : चोरों के होंसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में बढ़ती चोरी की वारदातें इस बात का सबूत है की चोरों को पुलिस का तनिक भी भय नहीं है। बीती रात चोरों ने एक बार फिर शहर के एक मोबाइल शोरूम को अपना निशाना बनाया और लाखों के सामान पर अपने हाथ साफ़ किए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना रेवाड़ी के बावल चौक स्थित आँचल मोबाइल सेंटर की है जहां चोर दुकान के पीछे बने जांगले को उखाड़कर दुकान में घुसे और दूकान में रखे मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, एलईडी, और गले में मौजूद नकदी लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही चोर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया और मामल दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही है।

जानकारी के अनुसार रेवाड़ी में बावल चौक पर स्थित आँचल मोबाइल सेंटर में बीती रात सेंध लगाकर चोर लाखो रूपए का सामान ले गए। शातिर चोरो ने सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए और डीवीआर (फुटेज हार्डडिस्क) अपने साथ ले गए। पीड़ित दुकानदार अजित मिश्रा की माने तो वे हर रोज़ की भांति शुक्रवार रात भी अपनी दुकान प्रॉपर तरीके से बंद करके घर गए थे आज सुबह उन्हें सुचना मिली की दुकान की खिड़की टूटी हुई है और दुकान में चोरी हो गयी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार शिकायत पर मामले शुरू कर दी है। फ़िलहाल पुलिस पडोसी दुकानदार के सीसीटवी कैमरा की फुटेज खंगाल कर चोरो की तलाश में जुट गयी है।

रेवाड़ी में जिस तरह चोरी की वारदाते आये दिन हो रही है उससे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यहाँ चोर चुस्त और पुलिस सुस्त दिखाई दे रही है। रात्रि को पुलिस गस्त पर नहीं होती। जिस कारण शहर में इस तरह चोरी की वारदाते हो रही है। अभी चार दिन पहले भी चोचोरों ने ब्रास मार्किट स्थित कपड़ा शोरूम में चोरी कर लाखों के सामान पर हाथ साफ़ किया था। जिसे पुलिस अभी तक ट्रेस नहीं कर पायी थी कि एक ओर चोरी की वारदात हो गई इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *