Monday , 27 July 2026

सांसद राजकुमार सैनी ने राहुल गाँधी से माँगा कांग्रेस के 55 सालों का हिसाब

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी देर शाम पिपली गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। राजकुमार सैनी ने कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते राहुल गाँधी से 55 सालों के कांग्रेस राज का हिसाब मांगते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के 55 सालों का हिसाब दो, बाद में 4 साल की सरकार पर नुक्ताचीनी करना।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जो भाषण 70 साल पहले गरीबों और किसानों को लेकर जवाहरलाल नेहरु दिया करते थे आज वही भाषण संसद में राहुल गांधी दे रहे हैं। लगे हाथ राजकुमार सैनी ने भाजपा को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि मौजूदा सरकार भी सबका साथ सबका विकास के नारे दे रही है अगर वाकई सरकार चिंतित है तो पहले सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिए 27% के उसको पूरा करें, उस पर श्वेत पत्र जारी करें।

वहीँ कांग्रेस पर बोलते हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि अब सबको दलित समाज याद आ रहा है। ये तो अपने अध्यक्ष को भी पिट देते है। अब उनको ही याद आ रहे हैं ब्राह्मण। जिन ब्राह्मणों की छोकरियों पर गाने बनाते हैं काले और गोरे ब्राहमण को लेकर सवाल पूछते हैं। उनको रिझाने के लिए न जाने क्या-क्या पापड़ बेले हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *