रतिया, 25 जुलाई : एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर डाली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। मामला रतिया बस स्टैंड का है। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की तो महिला ने पुलिस पूछताछ में छेड़छाड़ के आरोपों को सिरे से नकार दिया। जिसके बाद पुलिस ने युवक से मारपीट करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि रतिया बस स्टैंड पर चार युवकों द्वारा एक युवक की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के इस वीडियो को महिला के साथ हुई छेड़छाड़ से जोड़ा जा रहा था जिसे महिला ने इंकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामल दर्ज किया है। जिनमें से दो पुलिस हिरासत में है और दो अभी फरार हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
