गुरुग्राम, 20 जुलाई(सतीश कुमार राघव): जिम ट्रेनरों की जोर अजमाइश ने एक जिम ट्रेनर की जान ले ली। मामला गुरुग्राम सेक्टर-50 इलाके इरोज स्क्वायर का हैं जहाँ प्ले फिटनेस नामक जिम में एक मामूली सी कहासुनी को लेकर दो जिम ट्रेनर आपस में भिड़ गए और झगड़ते झगड़ते जिम से बहार आ गए और अचानक असंतुलित होकर दोनों ट्रेनर ऊपर से नीचे बेसमेंट में जा गिरे। करीब 25 फीट की उच्चाई से गिरने की वजह से अनिल नामक जिम ट्रेनर की मौत हो गई जबकी दूसरा जिम ट्रेनर प्रवीण गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दोनों जिम ट्रेनर के झगड़े की घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला 18 जुलाई की रात करीब दस बजे का है। सीसीटीवी वीडियो में दोनों ट्रेनर झगड़ा करते हुए और एक दूसरे पर थप्पड़ और घूंसों की बरसात करते नजर आ रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद धारा 304 के तहत यानी गैर इरादतन हत्या का मामला जरूर दर्ज किया है। मृतक अनिल दिल्ली के डेरा गांव का रहने वाला था और बीते एक साल से जिम में बतौर ट्रेनर काम कर रहा था।
हालांकि किस बात को लेकर झगड़ा हुआ इस बात का खुलासा तो पूलिस जांच के बाद ही होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
