Thursday , 17 September 2026

विजिलेंस टीम ने रिशवत लेते पटवारी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सिरसा, 19 जुलाई(सुरेंद्र सैनी): सिरसा में आज विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को 2 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सिरसा के गांव कर्मगढ़ में हरवंस नामक पटवारी ने विरासत इंतकाल के लिए 2 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने छापेमारी कार्यवाही करते हुए पटवारी को 2000 रुपए के 500 500 के नोटों के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पीड़ित शिकायतकर्ता गुरप्रीत साहुवाला ने विरासत इंतकाल को लेकर पिछले कई दिनों से एप्लीकेशन लगाई हुई थी लेकिन पटवारी काम करने के लिए बार – बार 2 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहा था। परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। इस मामले में कार्यवाही करते हुए विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वतें लेते मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *