गुरुग्राम,16 जुलाई (सतीश) : जाम के झंझट से जूझ रही साइबर सिटी गुरुग्राम वासियों को अब कुछ राहत मिलने वाली है क्योंकि हाल ही में गुरुग्राम में तबादला होकर आये नव्निउक्त पुलिस आयुक्त के के राव ने सड़क खड़े वाहनों व् सर्विस रोड पर पार्क वाहनों को जब्त करने व् उनके चालान करने के आदेश जारी कर दिए गए है | गुरुग्राम यातायात पुलिस के अधिकारियों ने भी उच्च अधिकारी की बात को संज्ञान में लेते हुए गुरुग्राम में टो-क्रेन लगा दी है जो कि बाजार व् सड़क किनारे खड़े वाहनों को टो कर ट्रैफिक आफिस ले आती है जिन्हें बाद में चालान भुगतने के बाद ही छोड़ा जाता है |
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल गुरुग्राम में लगातार आ रही जाम की शिकायतों को ध्यान में रखकर पुलिस आयुक्त द्वारा यह कदम उठाया गया है साथ ही उनका यह भी कहना है कि यदि जरूरत पड़ी टो और भी यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी व् सभी यातायात पुलिस कर्मियों की डयूटी अब शिफ्ट में कराए जाएव्गी ताकि उनके उपर स्ट्रेस ना हावी हो |
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
