Monday , 14 September 2026

टोहाना : विधायक के पास पावर की नहीं है बल्कि नियत की कमी – द्रवेन्द्र सिंह बबली

टोहाना, 16(नवल सिंह): टोहाना के विधायक के पास पावर की नहीं है बल्कि नियत की कमी है। यह बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के ख़ास माने जाने वाले द्रवेन्द्र सिंह बबली ने टोहाना अपने कार्यलय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही जोकि अशोक तंवर की साईकल यात्रा को लेकर पत्रकारकरों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानिय मुददों पर भी अपनी राय रखी। वहीं पत्रकारों द्वारा पूछे गए हुड्डा व तंवर गुट संबंधित सवाल को टालते हुए द्रवेन्द्र सिंह ने कहा कि इसका जवाब या तो हुडडा जी दे सकते है या तंवर जी आप उनसे ही पुछे। जानकारी के लिए बता दे कि द्रवेन्द्र सिंह बबली अशोक तंवर के खास माने जाते है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

 

गौरतलब है कि हुडडा की रथ यात्रा 22 जुलाई को टोहाना पहुँच रही है। वहीं इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर टोहाना में 18 जुलाई को बैठक करने वाले है। इसके बाद 19 जुलाई को रोहतक में साईकिल का पहिया घुमाने की उन्होंने पुरी तैयारी कर ली है। जानकारी के अनुसार 18 जुलाई को टोहाना में अशोक तंवर कार्यकताओं की बैठक लेंगे। इससे टोहाना में कांग्रेसियों में गर्मी के मौसम में गर्मी बढ़नी स्वाभिवक है। क्योंकि टोहाना में 22 जुलाई को भूपेंद्र हुड्डा की रथ यात्रा भी पहुचने वाली है। इसके साथ ही द्रवेन्द्र सिंह बबली ने बताया कि वो जल्दी अपनी संस्था के तहत बुजर्गों को मान-सम्मान देने के कार्यक्रम का आयोजन भी करेंगे।

 

 

द्रवेन्द्र सिंह बबली ने सपष्ट तौर पर कहा कि ये लोग सत्ता सुख भोगने के लिए सत्ता में आए हैं। स्थानिय स्तर पर ऐसे घोटाले सामने आएँगे क्योंकि जो लोग हैड टू माउथ थे वो एक हजारों करोड़ रूपए के कैसे मालिक हो गए पैसा कोई रातों रात तो पैदा होता नहीं व्यापारी मैं भी हुँ। इन लोगों ने दोनो हाथों से टोहाना को लुटने का काम किया है। अपने फायदे के लिए प्लान बदलने का काम भी सत्ता पक्ष के लोगो ने किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *